Jobs

SBI PO Pre Result: एसबीआई पीओ प्रारंभिक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

SBI PO prelims result 2023
SBI PO prelims result 2023

SBI PO Result 2023: एसबीआई ने पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SBI PO Prelims Result Out: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) परीक्षा 2023 का रिजल्ट आज यानी 21 नवंबर 2023 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 01, 04 और 06 नवंबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/पीओ/2023-24/19 के तहत प्रोबेशनरी अधिकारियों के लिए कुल 2000 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एसबीआई की तरफ से तीन चरण की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

एसबीआई पीओ 2023-24 के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण यानी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में अर्हता प्राप्त करनी होगी। जो उम्मीदवार 1, 4 और 6 नवंबर 2023 को आयोजित एसबीआई पीओ चरण 1 राउंड में उपस्थित हुए थे, उनके एसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम 2023 को आधिकारिक तौर पर 21 नवंबर 2023 को www.sbi.co.in पर घोषित कर दिया गया है।

sbi po रिजल्ट ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं।

अब पीओ 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

Open chat
Hello
Can we help you?